बदायूं, फरवरी 10 -- उसावां। एक किसान को फोन कॉल के जरिए ओटीपी ठगी का शिकार बना लिया गया। कॉल करने वाले ने खुद को कर्मचारी बताकर गर्भवती महिला की फीडिंग संबंधी जानकारी देने का झांसा दिया और ओटीपी पूछ लिया। ओटीपी बताते ही किसान के खाते से 69 हजार रुपये निकल गए। किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर के रहने वाले नंदराम पुत्र अनेकपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को स्वास्थ विभाग का कर्मचारी बताया और गर्भवती महिला की फीडिंग से जुड़ी जानकारी देने की बात कही। बातचीत के दौरान उसने प्रक्रिया पूरी कराने का झांसा देकर मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी। भरोसे में आकर जैसे ही किसान ने ओटीपी बताया, कुछ ही देर में उनके बैंक खाते...