ओटीपी नहीं, जागरूकता बनेगी साइबर ठगी की ढाल
कन्नौज, अगस्त 19 -- कन्नौज, संवाददाता। डिजिटल लेन-देन बढ़ने के साथ साइबर ठगी के तरीके भी बदल रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम की टीम ने लोगों को फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक और सोशल मीडिया के जरिए होने वाली ठगी के प्रति सतर्क किया। पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठग बैंक अधिकारी, केवाईसी अपडेट, बिजली बिल, ऑनलाइन खरीदारी या अन्य सेवाओं के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम या डेबिट कार्ड की जानकारी, पिन, सीवीवी, पासवर्ड और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा न करें। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: अनजान व्यक्ति से ओटीपी न करें शेयर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.