वाराणसी, सितम्बर 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वरुणा गार्डेन (सेंट्रल जेल रोड) निवासी पुरुषोत्तम सिंह खाते से साइबर जालसाजों ने 9.89 लाख रुपये उड़ा दिए। हैरत की बात यह कि उन्होंने न तो किसी को बैंक खाते से जुड़ी जानकारी दी की न ही ओटीपी बताया। खाते से पैसों की निकासी की सूचना मिलते ही साइबर क्राइम के हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने के बाद कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुरुषोत्तम सिंह ने तहरीर में बताया कि बीते दिनों उनके खाते से 9 लाखा 89 रुपये की निकासी हो गई। निकासी की जानकारी तब हुई जब देर रात मैसेज आया। इसके बाद रात में ही खाता ब्लॉक कराया। अगले दिन उन्होंने बैंक से पूरा विवरण निकलवाया। 1930 पर कॉल कर शिकायत की। एडीसीपी साइबर क्राइम से मिलकर शिकायत की। इसके बाद कैंट थाने में केस दर्ज कराया। ट्रांजेक्शन आईडी के आधार पर पुलिस छानबीन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.