वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बाबतपुर स्थित सम्भागीय परिवहन कार्यालय में दो दिवसीय परिवहन मेला का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों (7500 किलोग्राम सकल वाहन भार) के लिए शुरू की गई एकमुश्त कर व्यवस्था (ओटीटी) के प्रति वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने उनकी शंकाओं का समाधान किया। एआरटीओ (प्रशासन) मनोज प्रसाद वर्मा और एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने नई प्रणाली के प्रावधानों, प्रक्रिया, लाभ समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। मेले में सम्भागीय निरीक्षक (आरआई) प्रमेंद्र संतप्त, कुंदन मिश्रा ने भी सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.