गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मानबेला में आवंटित फ्लैटों के लाभार्थियों को अब रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जगी है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा प्रस्तावित ओटीएस-2026 (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के लागू होने के बाद लंबे समय से अटकी रजिस्ट्री प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी है।जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2021 को मानबेला में 1500 फ्लैटों का लोकार्पण कर आवंटियों को कब्जा सौंपा गया था, लेकिन लगभग चार वर्ष बीत जाने के बावजूद किसी भी आवंटी की रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। इस देरी के कारण आवंटियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा, स्वामित्व अधिकार को लेकर अनिश्चितता भी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- लखनऊ के घनी आबादी वाले क्षेत्र में अपना घर लेने का मौका, 30 अप्रैल तक करा सकेंगे रजिस्ट्रे...