औरैया, मार्च 12 -- औरैया, संवाददाता। बिजली विभाग की महत्वाकांक्षी एकमुश्त समाधान योजना ओटीएस जिले में अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी। भारी छूट और व्यापक प्रचार-प्रसार के बावजूद विभाग निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले बहुत कम राजस्व ही वसूल कर पाया। योजना के तहत जहां 187.18 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा गया था, वहीं विभाग मात्र 39 करोड़ 66 लाख रुपये ही वसूल कर सका। जिले में कुल 1,09,302 बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया था। इनमें से 43,497 उपभोक्ताओं ने ही योजना के तहत पंजीकरण कराया, जबकि 65,805 उपभोक्ताओं ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। इस प्रकार योजना लक्ष्य के मुकाबले काफी पीछे रह गई। ओटीएस योजना की शुरुआत एक दिसंबर 2025 को हुई थी और यह 28 फरवरी 2026 तक चली।नेवर पेड उपभोक्ताओं से भी कम वसूलीजिले में 39,148 ऐसे उपभोक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.