नोएडा, फरवरी 15 -- नोएडा। विद्युत निगम ने ओटीएस योजना के तहत रविवार को जिले में 24 स्थानों पर शिविर लगाए । इनमें सौ से कम लोगों ने पंजीकरण कराया। अभी ओटीएस का तीसरा चरण चल रहा है। अब तक 50 प्रतिशत बकायेदार उपभोक्ताओं ने भी योजना के तहत पंजीकरण नहीं कराया है। योजना को समाप्त होने में अभी दो सप्ताह बचे हैं। ऐसे में शेष उपभोक्ताओं का पंजीकरण करना विद्युत निगम के चुनौती बना हुआ है। इस रविवार को महाशिवरात्रि होने की वजह से चुनिंदा उपभोक्ताओं ने ही योजना के तहत पंजीकरण कराया है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रितेश आनंद ने बताया कि बकायेदारों के घर-घर जाकर योजना के लाभों की जानकारी दी जा रही है। योजना खत्म होने के बाद कोई राहत नहीं दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.