हमीरपुर, मार्च 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। बिजली बकाएदारों से बकाया वसूली को लेकर शुरू की गई ओटीएस योजना के समाप्त होने के बाद भी पावर कारपोरेशन लक्ष्य के आसपास भी वसूली नहीं कर पाया है। बिजली चोरी के मामलों में किए गए शमन शुल्क की भी महज पांच फीसदी वसूली हो पाई है। जबकि 200 करोड़ बकाया के सापेक्ष 30 करोड़ की वसूली हुई है। जिले में बिजली उपभोक्ताओं पर पावर कारपोरेशन का करीब दो सौ करोड़ रुपए बकाया है। इसके अलावा बिजली चोरी के मामलों में भी कारपोरेशन को उपभोक्ताओं से करीब 82 करोड़ का शमन शुल्क वसूलना है। इन सबकी वसूली को लेकर दिसंबर माह से ओटीएस योजना शुरू हुई थी। तीन माह तक कारपोरेशन ने एड़ी-चोटी का जोर लगाकर इस योजना के नाम पर बकाएदारों को रियायत देकर वसूली करने का अभियान चलाया, लेकिन लक्ष्य के आसपास भी वसूली नहीं हो सकी है।सबसे ज्यादा खराब स्थि...