ओटीएस योजना में उपभोक्ताओं को राहत, तिथि 31 मार्च तक बढ़ी
सोनभद्र, मार्च 13 -- सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) के तहत पंजीकृत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिल जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 मार्च कर दी है। इससे उन उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय मिल गया है, जिन्होंने योजना के तहत पंजीकरण तो कराया है लेकिन अब तक अपना बकाया बिल जमा नहीं कर पाए हैं।बभनी क्षेत्र के चौना, बैन, सांगोबांध, आसनडीह, परसाटोला, चैनपुर, घघरा, बरवें, बकुलियां सहित आसपास के कई गांवों के उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। विभाग ने सभी पंजीकृत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपना बकाया बिजली बिल जमा कर योजना का लाभ लें। विद्युत विभाग के अनुसार यदि उपभोक्ता बढ़ाई गई अवधि के भीतर भी बकाया राशि जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.