सीतापुर, जनवरी 29 -- बिसवां संवाददाता। बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय लखनऊ में बिसवां को सम्मान मिला। शील्ड से नवाजा गया। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण के नेतृत्व एवं अधिशाषी अभियंता संजीव कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में ओटीएस योजना में मेहनत एवं अच्छे कार्य के फलस्वरूप उपखंड अधिकारी बिसवां कुलदीप सिंह को उनके कार्यकाल मे तीसरी बार उत्कृष्ट कार्य के लिए चुना गया। उन्हें प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल से प्रशस्ति पत्र एवं निदेशक वाणिज्य योगेश कुमार से शील्ड प्राप्त हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.