गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता आवास विकास परिषद गोरखपुर और बस्ती मंडल के 51 डिफॉल्टर आवंटियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने बड़ी राहत देते हुए एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना को बुधवार को मंजूरी दे दी है। जल्द ही शासनादेश जारी होगा और यह परियोजना लागू होगी जिससे गोरखपुर जनपद के 48 और बस्ती जनपद के 03 डिफाल्टर आवंटियों को बड़ी राहत मिलेगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिसके मुताबिक योजना में तीन माह तक आवेदन लिए जाएंगे और तीन माह में ही इसका निस्तारण होगा। सभी डिफॉल्टरों को ईमेल, एसएमएस और पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी।ओटीएस 2026 की इस योजना के मुताबिक उद्देश्य लंबे समय से बकाया धनराशि की वसूली करना और डिफॉल्टर आवंटियों को राहत देना है। योजना के तहत...