अलीगढ़, फरवरी 28 -- अलीगढ़। ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना का लाभ उठाने के लिए शनिवार को अंतिम अवसर है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद योजना का लाभ किसी भी उपभोक्ता को नहीं मिल सकेगा। मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि सभी पात्र उपभोक्ता समय रहते योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराकर बकाया विद्युत देय राशि जमा कर दें। जिन उपभोक्ताओं ने पूर्व में एकमुश्त जमा विकल्प के अंतर्गत पंजीकरण कराया है और जिनकी देय तिथि 28 फरवरी तक 30 दिन या उससे अधिक हो रही है, वे भी अपनी शेष धनराशि नियत तिथि तक अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। उपभोक्ता अधिभार व ब्याज में छूट का लाभ लेकर अपने खातों को नियमित कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.