औरैया, जनवरी 5 -- विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत तहसील परिसर में विशेष कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके बकाया विद्युत बिलों के निस्तारण में राहत देना था। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बकाया बिलों पर लगने वाले सरचार्ज में पूर्ण छूट और मूल बिल पर 25 प्रतिशत की छूट का लाभ लेने का अवसर दिया गया। कैंप का आयोजन संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर किया गया। एसडीओ कृष्ण बिहारी और जेई विजय सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने उपस्थित उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और मौके पर समाधान प्रदान किया। इस दौरान कुल सात उपभोक्ताओं के बकाया बिलों से संबंधित मामले मौके पर ही निस्तारित किए गए। एसडीओ कृष्ण बिहारी ने बताया कि ओटीएस योजना का मुख्य उद्देश्य बकाया बिलों का शीघ्र निस्तारण करना और उपभोक्ताओं को आर्थिक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.