लखनऊ, अप्रैल 15 -- एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2026 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवास एवं विकास परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। योजना का उद्देश्य डिफॉल्टर आवंटियों को राहत देते हुए उनकी बकाया देयताओं का सरल, पारदर्शी और न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित करना है। इसके तहत ब्याज में छूट, आसान भुगतान विकल्प और एकमुश्त भुगतान की सुविधा दी जा रही है। इस संबंध में बुधवार को आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें ओटीएस 2026 के क्रियान्वयन, एक्शन प्लान और प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र आवंटियों तक पहुंचे।----डिफॉल्टर आवंटियों का चिन्हीकरण तेज करने के निर्देशबैठक में बकायेदारों के चिन्हीकरण की समीक्षा करते हुए आवास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स...