वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। वीडीए की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का 60 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया है। प्राधिकरण की ओर से प्रमुख योजनाओं से जुड़े लोगों को उनके परिसर में ही विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवासीय योजना दासेपुर हरहुआ में अगले माह दो मई, संजय गांधी नगर आवासीय योजना में पांच मई, गंगा नगर आवासीय योजना में आठ मई, बड़ी गैबी आवासीय योजना में 11 मई तथा रामनगर आवासीय योजना में 14 मई को कैंप लगाया जाएगा। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि आवंटियों को ओटीएस 2026 योजना का लाभ लेना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.