बदायूं, नवम्बर 27 -- बदायूं, संवाददाता। प्रदेश सरकार के निर्देश पर विद्युत निगम ने बकाएदारों को ब्याज व मूलधन में छुट देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। यह योजना एक दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में लागू की गई है। योजना से जिले के करीब तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। एक दिसंबर से जिले के करीब 3,24,196 उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना का लाभ मिलने जा रहा है। इन उपभोक्ताओं में से कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं,जिन्होंने लंबे समय से अपना बिजली का बिल जमा नहीं किया है। ओटीएस योजना में बकाया बिलों पर सरचार्ज के साथ मूलधन में छूट देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही ओटीएस योजना में उपभोक्ताओं के लंबित विवादों का निस्तारण भी किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए पहले आओ पहले पाओ की स्थिति में पंजीकरण कराना होगा। योजना तीन चरणों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.