अलीगढ़, दिसम्बर 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग की बहुप्रतिक्षित वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना सोमवार से लागू होते ही उपभोक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभाग द्वारा जारी पहले दिन की रिपोर्ट के अनुसार अलीगढ़ जोन में कुल 512 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराया, जबकि विभाग ने 26.08 लाख रुपये की वसूली भी कर ली। रिपोर्ट के अनुसार, ईडीसी-1 अलीगढ़ में कुल 94 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया और 8.81 लाख रुपये जमा किए। वहीं ईडीसी-2 ने पहले ही दिन बड़ी छलांग लगाते हुए कुल 400 रजिस्ट्रेशन और 16.41 लाख रुपये की वसूली की। इसमें इगलास (98 रजिस्ट्रेशन, 6.86 लाख), ईडीडी-5 (198 रजिस्ट्रेशन, 6.29 लाख) और ईडीडी-6 (104 रजिस्ट्रेशन, 3.26 लाख) प्रमुख रहे। इधर, यूटिलिटी डिवीजन ने भी 18 रजिस्ट्रेशन और 0.86 लाख रुपये जमा कराए। अधिकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.