बुलंदशहर, दिसम्बर 1 -- बुलंदशहर, संवाददाता। पावर कॉरपोरेशन की बिजली बिल राहत योजना-2025-26 सोमवार से शुरू हो गई। योजना के तहत ज़िले में पहले दिन सभी डिवीजन कार्यालयों में 1348 ने रजिस्ट्रेशन कराए। इस दौरान नेवर पेड एवं अनपेड उपभोक्ताओं ने 89.68 लाख रुपए जमा कराए। बुलंदशहर में 1.46 लाख से अधिक नेवर पेड एवं अनपेड घरेलू एवं व्यवसायिक उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं, जो पॉवर कॉरपोरेशन को 189.23 करोड़ रुपये के बकायेदार हैं। बिजली बिल राहत योजना-2025-26 का तीन चरणों में लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना का पहला चरण सोमवार से शुरू किया गया। चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया योजना के प्रथम चरण के पहले दिन सभी डिवीजन कार्यालयों में 1348 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। रजिस्ट्रेशन के दौरान 89.68 लाख की धनराशि जमा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.