मैनपुरी, फरवरी 12 -- ओटीएस के तीसरे चरण में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने को अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को अधिशासी अभियंता खंड तृतीय हंसराज कौशल ने उपखंड कार्यालय घिरोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीओ निजामुद्दीन व जेई पंकज कन्नौजिया के साथ ओटीएस की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता ने कहा कि तीसरे चरण को सफल बनाने को प्रयास किए जाएं। एसडीओ फील्ड में निकल कर योजना को मॉनिटर करें। वहीं जेई बड़े बकायेदारों से संपर्क कर योजना में शामिल होने का अनुरोध करें। उन्हें योजना के फायदे गिनाए जाएं। क्षेत्र में प्रचार-प्रसार जारी रखें। जगह जगह योजना के बैनर व पोस्टर लगाए जाएं। प्रत्येक लाइन स्टॉफ को रोजाना 15 पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया जाए। एसडीओ योजना को सफल बनाने को रोजाना 1 कैंप में उपस्थित रहें। अधिशासी अभियंता ने कहा कि जनपद स्त...