वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) मुख्यालय में मंगलवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के लिए अधिकारी और कर्मचारी प्रशिक्षित किए गए। इस दौरान तीन आवंटियों ने पंजीकरण कराया। वीडीए सचिव डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। ओटीएस में बकायेदार आवंटियों को तीन महीने का समय दिया गया। इसमें आवासीय, व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत एवं मानचित्र डिफॉल्टर से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। वीडीए सचिव ने कहा कि निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। नगर नियोजक प्रभात कुमार और संपत्ति अधिकारी रमेशचंद दुबे मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूपी में फ्लैट्स की कीमत 15% तक घटाएगा आवास विकास, बढ़ेंगे प्लॉट के रेट; जानें डिटेल यह भी पढ़ें- वीडीए की एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लें

हिंदी हिन...