फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- ओटीएस योजना के प्रथम चरण की समाप्त होने में कुछ दिन ही शेष बचे हैं। इसी को देखते हुए शहर में बिजली चोरी के अलावा बकाएदार उपभोक्ताओं में योजना की छूट का लाभ लेने की होड़ लग गई है। विद्युत विभाग के डिवीजन प्रथम एवं द्वितीय के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर उपभोक्ताओं की लाइन लगना शुरू हो गई। इनमें अधिकांशतः विद्युत बकाएदारों के अलावा बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता थे। अधिशासी अभियंता द्वितीय नरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में अधिकांशतः बिजली चोरी के उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। यह उपभोक्ता अभी तक छूट का लाभ लेने से कतरा रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के अंतिम दिनों में अचानक उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में बकाएदार उपभोक्ताओं की संख्या काफी कम रह गई है। योजना का लाभ लेकर वे लगातार अपना बकाया भुगतान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.