मैनपुरी, फरवरी 22 -- ओटीएस में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार स्वयं मैदान में उतर आए हैं। रविवार को उन्होंने एक्सईएन खंड द्वितीय मनोज कुमार के साथ उपकेंद्र जागीर के तहत ग्राम मंगलपुर में ओटीएस पंजीकरण की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने जेई राकेश कुमार के साथ समीक्षा की। प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने जेई को फटकार लगाई कि अगले तीन दिन के अंदर पंजीकरण संख्या में वृद्धि नहीं हुई तो जेई व लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन टीमें बकायेदारों पर कार्रवाई कर उन्हें योजना में शामिल कराएं। योजना का प्रचार-प्रसार किया जाए। डोर नॉक के माध्यम से प्रत्येक बकायेदार तक पहुंचे। उन्होंने एक्सईएन से कहा कि वह रोजाना शाम को अपने क्षेत्र के जेई, टीजीटू व लाइन स्टॉफ के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.