बलिया, फरवरी 2 -- बलिया, संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से 'एकमुश्त समाधान योजना'(ओटीएस) का दूसरा चरण समाप्त होने में महज दो दिन शेष है। लेकिन अब तक दो लाख आठ हजार ओटीएस योग्य उपभोक्ताओं में सिर्फ 62 हजार 360 ने पंजीकरण कराकर 60 करोड़ 91 लाख जमा कर कर्ज से मुक्ति पाया। वसूली की धीमी गति ने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के ओटीएस योग्य कुल उपभोक्ताओं पर 550 करोड़ रुपये का बकाया था, जिसमें अब तक 60 करोड़ 91 रुपये की वसूली हुई है। विद्युत वितरण खंड प्रथम में ओटीएस योग्य 45 हजार 772 उपभोक्ता हैं। इसमें अब तक 14 हजार 338 ने पांच करोड़ 11 लाख रुपये जमा किए हैं। इसी क्रम में द्वितीय खंड में 54 हजार 412 उपभोक्ताओं में 14 हजार 878 ने 14 करोड़ 74 लाख, तृतीय खंड में 91 हजार 20 में 18 हजार 960 ...