अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा, संवाददाता। बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराकर इसका लाभ नहीं लेने वाले बकाएदार उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी है। जिले के ऐसे कुल 10377 उपभोक्ताओं पर 17.99 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। बकाया बिलों की वसूली के लिए विभाग आरसी जारी करेगा। इसके बाद भी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। बिजली विभाग ने बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए बीते साल दिसंबर माह में 100 फीसदी तक सरचार्ज में छूट वाली एकमुश्त समाधान योजना शुरू की थी। विभाग ने लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले, कनेक्शन कराने के बाद से आज तक बिल जमा न करने वाले और बिजली चोरी के मामलों समेत कुल 64483 उपभोक्ताओं से ओटीएस में कुल 110.91 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य तय किया था। ओटीएस में लक्षित 64483 उपभोक्ताओं में से कुल 374...