जौनपुर, मार्च 28 -- जौनपुर, संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से बकाया को खत्म करने के लिए स्मार्ट लगाए जा रहे हैं। इसके बाद भी बकाया खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के लाखों उपभोक्ताओं पर करीब ढाई सौ करोड़ का बिजली बिल बकाया है। जबकि जिले में अब तक एक लाख 81 हजार 411 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग गए हैं। जिसमें 27 हजार 414 उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड में कन्वर्ट हो गए हैं।बिजली विभाग के 69 उपकेंद्रों के जरिए करीब साढ़े सात लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभाग में ओटीएस चली। इस दौरान जिले के एक लाख 33 हजार 805 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराए। जिसमें 22 हजार लोग आज भी ऐसे हैं। जिनके द्वारा पंजीकरण कराने के बाद आज तक ओटीएस में किस्त जमा नहीं की है। तमाम कोशिशों के बाद भी जिले में बकायेदारों पर ढाई सौ करोड़ रुपये का ब...