मैनपुरी, फरवरी 19 -- ओटीएस के तृतीय चरण की प्रगति में तेजी लाने को एमडी नितीश कुमार द्वारा 20 फरवरी को महा अभियान चलाने को निर्देश दिए गए हैं। महा अभियान के तहत 2400 ओटीएस पंजीकरण व 4 करोड़ 90 लाख रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य दिया गया है। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि अभियान को सफल बनाने को सभी एक्सईएन, एसडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह फील्ड में सक्रिय रहकर बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें योजना में शामिल कराने का प्रयास करें। उन्होंने जेई को निर्देश दिए कि अधिक बकाया वाले गांवों में डिश कनेक्शन अभियान चलाया जाए। वहीं प्रत्येक लाइन स्टॉफ को 10 पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि वह स्वंय फील्ड में रहकर मॉनिटरिंग करेंगे। सोशल मीडिया सेल टीम को प्रत्येक बिजली घर पर निगरानी रखने को निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.