नोएडा, जनवरी 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का पहला चरण में तीन दिनों का अतिरिक्त समय देने के बाद शनिवार को समाप्त हो गया। पहले चरण में 15 हजार बकायेदारों ने पंजीकरण कराया। वहीं, योजना का दूसरा चरण रविवार से लागू होगा। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (वाणिज्यिक) रितेश आनंद ने बताया कि ओटीएस का पहला चरण 31 दिसंबर को समाप्त हो गया था, लेकिन बकायेदारों की मांग पर चरण के तीन दिन और बढ़ाए थे। अब पहले चरण का अंतिम दिन शनिवार को भी जिले में 24 से अधिक स्थानों पर शिविर लगाए गए। पहले चरण में 15 हजार बकायेदारों ने पंजीकरण कराया है। इन उपभोक्ताओं ने करीब 33 करोड़ रुपये का राजस्व जमा किया है। वहीं, बिजली चोरी के प्रकरण में संलिप्त 1500 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाते हुए चार करोड़ रुपये का राजस्व जमा किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.