वाराणसी, दिसम्बर 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न उपकेंद्रों पर लगे कैंपों में योजना का लाभ लेने के लिए 11,945 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया, जिससे लगभग आठ करोड़ रुपये का राजस्व जमा हुआ। इनमें नेवर-पेड श्रेणी के 3,455 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त भुगतान किया, जबकि 769 लोगों ने किस्त में भुगतान का विकल्प चुना। लंबे समय से बिल बकाया रखने वाले 5,878 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त और 1,636 लोगों ने किस्त में भुगतान के लिए पंजीकरण कराया। इसके अलावा बिजली चोरी से जुड़े 136 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों के अनुसार पूर्वांचल में योजना के तहत कुल 1,101 कैंप लगाए गए। उपकेंद्रों पर उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता उपभोक्ताओं का पंजीकरण करा रहे थे। एकमुश्त भुगतान करने वालों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.