ओझागुनी के शक में बुजुर्ग की टांगी से हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार
लातेहार, जुलाई 11 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गुरतुर गांव में अंधविश्वास और ओझागुनी के शक में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है। मृतक की पहचान गुरतुर गांव निवासी केशव राम के रूप में हुई है।
घटनाक्रम प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरतुर गांव की रहने वाली सुनीता कुमारी अचानक एक अधनिर्मित आवास के पास पहुंची और टांगी से केशव राम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के समय मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। मृतक के पुत्र संजय राम का आरोप है कि लोगों ने उनके पिता को बचाने का प्रयास करने के बजाय तमाशबीन बने रहना उचित समझा।
आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.