गढ़वा, मार्च 23 -- डंडई, प्रतिनिधि। ओझा गुनी के चक्कर में डंडई निवासी 30 वर्षीय युवक अनिल राम की रविवार की रात मौत हो गई। वह ड्राइवरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम, दिनेश राम, दिलबर कुमार, आलोक प्रसाद, विफन प्रजापति, प्रवेश राम, सन्नी कुमार सहित अन्य लोग उसके घर पहुंच परिजनों को ढांढ़स बंधाया। परिजनों ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ में ड्राइवर का काम करता था। जौंडिस होने के बाद वह घर आ गया। उसके बाद परिजन उसका इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे। गांव घर में ओझागुनी कराने से लेकर वह बिहार के कुदरा गांव में भी झाड़फूंक कराने चले गए। वहां से लौटने के क्रम में ही रविवार की रात उसकी रास्ते में मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.