लखनऊ, मार्च 17 -- नेशनल पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ओज-2026 की शुरुआत बड़े उत्साह और उमंग के साथ हुई। मुख्य अतिथि इंटीग्रल कोच फैक्टरी, चेन्नई के पूर्व महाप्रबंधक सुधांशु मणि ने छात्रों को प्रेरित करते हुए मेहनत करने और असफलता से न डरने की सीख दी। उन्होंने कहा कि कोशिश करने वालों को ही सफलता मिलती है। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों ने कविता और संगीत के माध्यम से प्रतिभा दिखाई। देशभक्ति से भरपूर कविताएं और गजल प्रस्तुतियां खास आकर्षण रहीं। महोत्सव के पहले दिन कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें युवा कवि सम्मेलन, एकल व समूह गायन, मोनो एक्टिंग, मेहंदी, पोस्टर निर्माण, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और एक्सटेम्पोर शामिल रहे। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन में शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.