ओजोन परत के बिना पृथ्वी पर जीवन असंभव : धर्मेंद्र
कौशाम्बी, सितम्बर 16 -- करारी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में बुधवार को विश्व ओजोन दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्लोगन और बैनर के माध्यम से ओजोन परत के महत्व और संरक्षण के उपाय बताए। छात्रों ने 'छाता बारिश से बचाता, ओजोन सूर्य से बचाता' जैसे स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक किया।प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि ओजोन ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से बनी गैस है जो समताप मंडल में पृथ्वी के चारों ओर सुरक्षा कवच का काम करती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह घर की छत हमें धूप, बारिश और सर्दी से बचाती है, उसी तरह ओजोन परत सूर्य से निकलने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नाट्य मंचन के माध्यम से लिया ओजोन परत की सुरक्षा का संकल्प इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.