ओजोन ग्रुप चेयरमैन एथलीट को किया सम्मानित
अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़ । भारत की उभरती महिला बॉडीबिल्डर, फिटनेस एथलीट और जुम्बा ट्रेनर अनुपमा शर्मा को उनकी शानदार उपलब्धियों और फिटनेस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ओजोन ग्रुप के चेयरमैन परवीन मंगला द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए अनुपमा शर्मा एक प्रेरणा हैं। उन्होंने अपने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर फिटनेस जगत में एक अलग पहचान बनाई है। अनुपमा ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में मिस यूपी का खिताब हासिल किया व लखनऊ में आयोजित अमन क्लासेस बॉडीबिल्डिंग शो में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। इस अवसर पर शैलेंद्र चौधरी, कमाल अख्तर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मॉडर्न पेंटाथलॉन में जेएसएसपीएस ओवरऑल चैंपियन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.