ओचई वायर पर मांझा फंसा, इंटरसिटी की रफ्तार थमी
मुरादाबाद, अगस्त 1 -- ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) वायर पर मांझा फंसने से 15303 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस की रफ्तार थम गई। तकनीकी बाधा के कारण मुरादाबाद और अमरोहा के बीच ट्रेन को धीमी रफ्तार से चलाना पड़ा। सामान्यतः यह ट्रेन मुरादाबाद से अमरोहा 27 मिनट में पहुंच जाती है मगर शनिवार को सुबह में इसको 45 मिनट लग गए। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओएचई वायर में मांझा फंसने के कारण ट्रेन को सावधानी पूर्वक धीमी गति से संचालित किया गया। रेल कर्मचारियों ने अमरोहा स्टेशन के पास पहुंचकर समस्या का समाधान किया, जिसके बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ने दोबारा सामान्य गति से अपना सफर शुरू किया। यह भी पढ़ें- ओएचई वायर पर मांझा फंस जाने से इंटरसिटी एक्सप्रेस की रफ्तार थमी इस घटना पर दैनिक रेल यात्री संगठन के अध्यक्ष सुधीर पाठक और अन्य दैनिक य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.