ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस, मदार जं.-दरभंगा एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी
आगरा, मई 9 -- गोंडा-बुढ़वाल सेक्शन में तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए एनआई वर्क के चलते कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 जून व 5 जुलाई को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते, मदार जं.-दरभंगा एक्सप्रेस 3 जुलाई को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते, छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस 6, 7, 8 जुलाई को छपरा-सिवान-भटनी-औंड़िहार-वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 8 जुलाई को, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 8 जुलाई को कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-बनारस-औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.