वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आरपीएफ, कैंट ने मंगलवार को गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस से दो लड़कियों समेत छह नाबालिगों को रेस्क्यू किया। इन्हें गुजरात की मछली पैकिंग फैक्ट्री में मजदूरी कराने ले जा रहे दो मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बच्चों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम (एएचटीयू), सीआईबी और बचपन बचाओ अभियान की टीम गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चेक करते हुए आ रही थी। इस दौरान गाड़ी के पिछले जनरल कोच में 6 नाबालिग डरे-सहमे हालत में बैठे मिले। उनके साथ दो पुरुष भी थे। संदेह होने पर पूछताछ में पता चला कि इन्हें गुजरात में सीर सोमनाथ जिले की एक मछली पैकिंग कम्पनी में मजदूरी कराने ले जाया जा रहा था। सभी बच्चों को कैंट...