फरीदाबाद, अगस्त 4 -- फरीदाबाद, सरसमल। ओखला एन्क्लेव (दुर्गा बिल्डर) में मंगलवार को डीटीपी इंफोर्समेंट की ओर से अतिक्रमण हटाओ और तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई। अभियान के दौरान आठ स्थायी अवैध निर्माणों को हटाया गया। डीटीपी इंफोर्समेंट की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मशीनों की सहायता से कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: डीटीपी इन्फोर्समेंट ने सेक्टर 88 ओर दुर्गा बिल्डर क्षेत्र में की तोड़फोड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...