ओखला, तुगलकाबाद, महरौली.दिल्ली की जिन सीटों पर घटे सबसे ज्यादा वोटर, वहां क्या एक जैसी बात
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआईआर) के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में करीब एक-तिहाई मतदाता बाहर हो गए हैं। मतदाताओं में सबसे ज्यादा कमी वाले तुगलकाबाद, महरौली, ओखला, बदरपुर समेत कई विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां बड़ी आबादी किराए के मकानों, अनधिकृत कॉलोनियों और झुग्गी बस्तियों क्षेत्रों में रहती है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने प्रवासियों को बाहर किए जाने का आरोप लगाया है। एसआईआईआर से पहले की गई मैपिंग के दौरान ही इन इलाकों में मतदाता कम होने के अनुमान सामने आने लगे थे। किराए पर रहने वाले मतदाताओं के बार-बार बदलते पते के कारण दिल्ली में 50 फीसदी से भी कम लोगों की मैपिंग हो सकी थी। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक, दिल्ली में 9.41 लाख से अधिक परिवार किराए के मकानों में रह रहे थे और कुल परिवारों में किराएदार परिवारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.