ओखलकांडा में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
नैनीताल, मई 25 -- भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जोस्यूड़ा में सोमवार को मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्रा यमुना बोरा को प्रदेश में आठवां व जिले में पहला स्थान हासिल करने पर, हाईस्कूल परीक्षा में रविंद्र बोरा और सुमन बोरा को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जोस्यूड़ा कुंदन सिंह रौतेला ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य बसंती आर्या ने कहा कि कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन से छात्र निरंतर सफलता हासिल कर रहे हैं। इस मौके पर शिक्षक सुरेंद्र बिष्ट, संजय गोस्वामी, अभिभावक संघ अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.