नैनीताल, जनवरी 6 -- भीमताल, संवाददाता। ओखलकांडा के डुंगरी में सोमवार चारा लेने जंगल गए एक व्यक्ति देर रात तक घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह ग्रामीणों को उसका शव जंगल में बरामद हुआ। विधायक राम सिंह कैड़ा ने डॉक्टरों को मौके पर ही बुलाकर पोस्टमार्टम कराया। प्रथमदृष्टया पेड़ से गिरकर मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय कमल भट्ट पुत्र नारायण भट्ट सोमवार शाम मवेशियों के लिए चारा काटने घर से कुछ दूर जंगल गए थे। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे। इसके बाद मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। घर से कुछ दूर पेड़ के नीचे कमल का शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस प्रशासन और विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे। विधायक राम सिंह ने डॉक्टरों की टीम बुलाकर घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने जिला प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.