हल्द्वानी, जनवरी 16 -- भीमताल। वन विभाग ने ओखलकांडा ब्लॉक के कीटोडा में एक गुलदार को पिंजरे में कैद किया। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में अब तक वन विभाग ने चार गुलदारों को पकड़ा है। चारों की फोरेंसिक रिपोर्ट आने तक उन्हें रानीबाग रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया गुरुवार रात को ओखलकांडा के कीटोडा में लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हुआ है। क्षेत्र में लगातार गुलदार पकड़े जा रहे हैं और उनके सैंपल भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही हमला करने वाले गुलदार की पहचान होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.