ओखरा में 93.59 लाख से सड़क का निर्माण कार्य शुरू
फिरोजाबाद, जून 20 -- टूंडला, विधानसभा के गांव ओखरा में विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने सड़क मार्ग के निर्माण का भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा कि टूंडला विधानसभा के गांव ओखरा में सड़क निर्माण की औसत लम्बाई 1.050 किलोमीटर है जिसकी लागत 93.59 लाख रुपए है। इस सड़क के बनने से ओखरा से कल्याण गढ़ी,मदनपुर के साथ साथ आस पास के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश से गुंडाराज माफियाराज,भ्रष्टाचार पूर्ण रूप से समाप्त हो गया है। सरकार के मुख्यमंत्री के रडार पर शुरू से ही माफिया रहे हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वृन्दावन गुप्ता, सुशील पोनियां, शैलेंद्र सिंह, रामतीर्थ सिंह चक, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह परमार, लोकेश जादौन, सतेन्द्र प्रताप सिंह, तरुण शर्मा, ध्रुव शर्मा, मोहित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे。 यह भी पढ़ें- कर्मचारी महासंघ की बेगूसराय सदर इकाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.