लातेहार, अप्रैल 12 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम ओकेया गांव में श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ का आयोजन 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक किया जाएगा। यह सप्त दिवसीय महायज्ञ विद्वान यज्ञाचार्य पंडित उमेश देव पौराणिक तथा गौ कथावाचक सीता शरण जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन विधिवत पूजन,रुद्राभिषेक, हवन तथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना,शिव परिवार की प्रतिष्ठा एवं जिर्णोद्धार के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करना है। समिति द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया है।

हिंदी हिन्द...