लातेहार, अप्रैल 18 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत ओकेया ग्राम में सप्त दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार जिर्णोद्धार प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को जलयात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन शनिवार से 24 अप्रैल तक किया जा रहा है। यज्ञाचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक व गो कथावाचक सीता शरण जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। महायज्ञ के प्रथम दिन जलयात्रा, पंचांग पूजन, गोदान व मंडप प्रवेश जैसे वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। जलयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा। मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम व जिप सदस्य प्रियंका कुमारी भी उपस्थित हुए और आयोजन की सराहना की। यह भी पढ़ें- जगन्नाथडीह-अहरडीह में श्री श्री 108 नवाह परायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.