ओकरी बाजार से बाइक की हुई चोरी, एफआईआर
जहानाबाद, मई 30 -- घोसी, निज संवाददाता। ओकरी बाजार में बाइक लगाकर समान खरीदारी कर रहे एक व्यक्ति का बाइक चोरों ने चुरा लिया। इस संदर्भ में पीड़ित व्यक्ति रविंद्र प्रसाद के बयान पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि वह पटना जिला के मसौढ़ी थाना क्षेत्र का निवासी है और समान खरीदारी को लेकर वह ओकरी बाजार पहुंचा था। लेकिन खरीदारी के बाद जैसे ही वह बाइक वाले स्थान पर पहुंचा तो उनका बाइक गायब था। इस सिलसिले में ओकरी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने शुक्रवार की शाम 7 बजे बताया कि पुलिस मामले में प्राथमिक की दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.