गुड़गांव, अगस्त 24 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक ने ओशियन सेवन बिल्डटैक प्राइवेट लिमिटेड के सेक्टर-69 स्थित ओएसबी गोल्फ हाइट्स का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इस परियोजना में खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। वरिष्ठ नगर योजनाकार को इस परियोजना को अधीन लेने के आदेश जारी किए हैं। हरियाणा सरकार की किफायती आवास योजना के तहत इस रियल एस्टेट कंपनी को सेक्टर-69 में ओएसबी गोल्फ हाइट्स सोसाइटी विकसित करने के लिए लाइसेंस दिया था। नियमानुसार चार साल की समयावधि में यह परियोजना पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन फ्लैट खरीदारों के मुताबिक अब तक सिर्फ 10 प्रतिशत निर्माण हुआ है। साल 2021 में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के वरिष्ठ नगर योजनाकार ने रिपोर्ट दी थी कि टावर एक के लिए अभी खुदाई की गई है। टावर नंबर दो और तीन को 12 मंजिल तक खड़ा कर...