ओएसआर में शामिल ग्राम पंचायतों को अर्जित आय की पांच गुना मिलेगी प्रोत्साहन राशि
अलीगढ़, मई 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को विकास भवन स्थित सभागार में किया गया। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि पंचायतों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाना शासन की प्राथमिकता है, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। जिला पंचायत राज अधिकारी यतेन्द्र कुमार ने बताया कि 2011 की जनगणना के आधार पर जिले में 1500 तक आबादी वाली 185 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों को पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में ओएसआर (स्वयं के संधाधन से आय) अर्जित करने पर अर्जित आय की पांच गुणा धनराशि प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव के लिए प्रपत्र-1 जारी, 18 मई तक दावा-आपत्ति डीएम ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.