फरीदाबाद, फरवरी 11 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। ओएलएक्स पर पुराना सोफा बेचने का विज्ञापन देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर अपराधियों ने खरीदार बनकर संपर्क किया और मात्र 1 रुपये के लिंक के बहाने उसके बैंक खाते से कुल 35 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार सुभाष कॉलोनी निवासी केशव ने ओएलएक्स पर सोफा बिक्री के लिए डाला था। सुबह एक व्यक्ति ने खुद को खरीदार बताते हुए संपर्क किया और कहा कि वह सोफा खरीदना चाहता है। आरोपी ने विश्वास दिलाया कि वह तुरंत ऑनलाइन पेमेंट कर देगा और सोफा उठवाने के लिए अपने आदमी को भेज देगा। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को 1 रुपये का एक लिंक भेजा और कहा कि पेमेंट प्रोसेस पूरा करने के लिए उस लिंक पर क्लिक कर 1 रुपये स्वीकार करना होगा। जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक कर प्रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.