ओएलएक्स पर फर्जी विज्ञापन देकर सवा करोड़ ठगे, गिरफ्तार
वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सेकेंड हैंड सामान बेचने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म ओएलएक्स पर फर्जी विज्ञापन देकर करीब सवा करोड़ रुपये तक की ठगी करने वाले शातिर को साइबर सेल की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के नरकोडुर (चेब्रोलु) निवासी जलादी नागराजु है। उसे सिगरा क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि ओएलएक्स पर फर्जी विज्ञापन देकर साइबर ठगी के दर्ज केस से संबंधित आरोपी का लोकशन प्रतिबिंब पोर्टल के जरिये सिगरा क्षेत्र में मिला था। उस आधार पर सिगरा पुलिस की मदद से आरोपी को होटल से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर 73 केस दर्ज हैं। वह 2015 से इसी तर्ज पर साइबर ठग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.