ओएमआर शीट भरने में त्रुटि के कारण छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल हो रहा है पेंडिंग
पूर्णिया, अगस्त 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक थर्ड सेमेस्टर का परीक्षाफल शुक्रवार को जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय की गुरूवार को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में स्नातक थर्ड सेमेस्टर के परीक्षाफल का अनुमोदन कर दिया गया है। अनुमोदन के पश्चात पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति रिजल्ट प्रकाशित करने की कवायद में जुटी हुई है। स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय के द्वारा फिफ्थ सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया जायेगा। इसके उपरांत स्नातक सेमेस्टर वन के परीक्षाफल घोषित किये जाएंगे। चूंकि पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पहली बार ओएमआर शीट के माध्यम परीक्षा संचालित की जा रही है। इसलिए ओएमआर शीट भरने में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा कक्ष में भरने में गलती कर देते हैं। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.